इमरान खान के नए पाकिस्तान में फिर हुआ ब्लास्ट, कराची में गई 2 लोगों की जान
पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए.......
कराची: पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह सूचना दी है. मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले इस इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इरफान अली बहादुर ने कहा, ‘‘हाथगाड़ी के नीचे लगाए गए टाइम बम में बेहद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ.
यह भी पढ़ें: कश्मीर मामला: शाहिद अफरीदी ने पाक को दिखाया आईना तो भड़के मियांदाद, क्रिकेटरों को दी ये सलाह
इसमें दो लोग मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए.’’ अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कराची लंबे समय से आतंकवादी, चरमपंथी और जातीय हिंसा झेल रहा है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर 12 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट, 2 बोट्स भी जब्त की
घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

