चीन: केमिकल प्लांट में धमाका, 44 लोगों की गई जान
भयावह विस्फोट से इमारत के गिरने से मजदूर फंस गए, विस्फोट से आसपास के आवासीय घरों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई मजदूर विस्फोट के बाद खून से लथपथ फैक्ट्री से निकलते देखे गए.
चीन के जिआंग्सू प्रांत के यानचेंग में गुरुवार दोपहर बाद औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई और 90 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बचाव मुख्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बचाव मुख्यालय के अनुसार, अस्पतालों में कुल 640 लोगों का चिकित्सकीय इलाज चल रहा है. इसमें से 32 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है और 58 अन्य को गंभीर चोटें आईं है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केमिकल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद गुरुवार को करीब अपरान्ह 2.48 विस्फोट बजे हुआ.
भयावह विस्फोट से इमारत के गिरने से मजदूर फंस गए, विस्फोट से आसपास के आवासीय घरों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई मजदूर विस्फोट के बाद खून से लथपथ फैक्ट्री से निकलते देखे गए.
यह भी पढ़े: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए दो कानूनों पर किए हस्ताक्षर
आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने विशेषज्ञों का एक दल घटनास्थल भेजा और बचाव के सभी प्रयास करने को कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).