31 जुलाई की बड़ी खबरें
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.हमास हथियार छोड़ने और इस्राएल के गाजा से हटने के समझौते पर सहमत हुआ
हमास हथियार छोड़ने और इस्राएल के गाजा से हटने के समझौते पर सहमत हुआ
हमास ने शुक्रवार, 31 जुलाई को घोषणा की कि उन्होंने इस्राएल के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है. इस समझौते में हमास के हथियारों को जमा कराने और गाजा से इस्राएली सेना की चरणबद्ध वापसी के प्रावधान शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हमास के पूर्ण निरस्त्रीकरण की घोषणा करते हुए इसे गाजा में नई फलस्तीनी सरकार के गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.
डॉनल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' द्वारा गठित एक समिति हमास के हथियारों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया की निगरानी करेगी. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल और नई फलस्तीनी पुलिस मिलकर गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. हमास के वार्ताकार गाजी हमद के अनुसार, संगठन ने अपने लोगों को हिंसा और विस्थापन से बचाने के लिए यह समझौता स्वीकार किया है.
समझौते का आधिकारिक दस्तावेज अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है और इस्राएल की तरफ से भी फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. गाजा में पिछले साल अक्टूबर से नाजुक युद्धविराम लागू है, लेकिन इस्राएली हवाई हमलों में मौतें जारी हैं. मध्यस्थ देश काहिरा में जल्द ही एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें समझौते के कार्यान्वयन की समयसीमा और तौर-तरीकों पर चर्चा होगी.