1 जुलाई की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किए हवाई हमले, सीमा पर बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किए हवाई हमले, सीमा पर बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान में हवाई हमले किए हैं. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने बलूचिस्तान में अफगानिस्तान की तरफ से आए चार ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है.

यह भी पढ़ें: पाक प्रशासित कश्मीर क्यों बना पाकिस्तान के गले की फांस

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेना ने पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांत बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के कुछ अन्य हिस्सों में हवाई हमले किए हैं. अफगान मंत्रालय के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई इन इलाकों में मौजूद आईएसआईएस के ठिकानों को नष्ट करने के उद्देश्य से की गई है.

दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने इन ड्रोनों को तुरंत पहचान लिया और उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया. हालांकि, अधिकारियों ने एक सरकारी स्कूल के पास ड्रोन देखे जाने और हमले की पुष्टि की है. इस घटना में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हटा पीरियड टैक्स, लेकिन क्या इससे आएगी बराबरी?

इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार को पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा पर हवाई हमले किए थे. पाकिस्तान का कहना था कि यह कार्रवाई उसकी धरती पर हुए आतंकवादी हमलों के जवाब में की गई थी. अफगानिस्तान की सीमा के अंदर हुए पाकिस्तान के उन हवाई हमलों में कम से कम 28 आम नागरिकों की मौत हो गई थी और 49 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Share Now