Joe Biden ने भारतीय मूल के अमेरिकी विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नियु​क्त किया

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड—19 पर अपने प्रमुख सलाहकार एवं भारतीय मूल के अमेरिकी डा. विवेक मूर्ति को अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है. बहरहाल, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है. मीडिया में आयी खबर में इसकी जानकारी दी गयी है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन, 4 दिसंबर : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड—19(Covid-19) पर अपने प्रमुख सलाहकार एवं भारतीय मूल के अमेरिकी डा. विवेक मूर्ति को अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है. बहरहाल, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है. मीडिया में आयी खबर में इसकी जानकारी दी गयी है . मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मूर्ति को ओबामा प्रशासन में भी यही भूमिका दी गई थी. ट्रम्प प्रशासन के दौरान उन्हें अचानक पद से हटना पड़ा था.

यह भी पढ़े : Global Teacher Award: अपने नाम का ऐलान होने पर महाराष्ट्र के प्राइमरी टीचर रणजीत सिंह डिसले कुछ इस तरह खुशी से उछल पड़े, देखें विडियो.

बाइडन के तीन सदस्यीय कोविड—19 सलाहकार बोर्ड में 43 साल के भारतीय मूल के डॉक्टर मूर्ति शामिल हैं. इस निर्णय में शामिल रहने वाले एक व्यक्ति के हवाले से गुरूवार को वाशिंगटन पोस्ट की खबरों में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक एच मूर्ति को पुरानी भूमिका अदा करने के लिये कहा गया है .

यह भी पढ़े : Coronavirus Vaccine Update: फ्रांस COVID19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम कुछ हफ्तों में हो सकता है शुरू, 20 करोड़ खुराक का दिया गया ऑर्डर.

इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द ही की जायेगी. अमेरिका में सर्जन जनरल का कार्यकाल चार साल का होता है और वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के मामलों में सरकार का शीर्ष अधिकारी होता है. मौजूदा कार्यकाल में इस पद पर जेरोम एडम्स नियुक्त हैं. सीनेट में 51—43 मतों की मंजूरी के बाद मूर्ति को को 15 दिसंबर 2014 को सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 21 अप्रैल 2017 को उन्हें पदमुक्त कर दिया था . डॉक्टर्स फॉर अमेरिका के सह संस्थापक डा मूर्ति ने कई अस्पतालों में काम किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\