भारत के साथ बांग्लादेश को भी मिलेगी कोविड वैक्सीन: मोमेन

सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन जैसे ही भारत को मिलेगी, लगभग उसी समय यह वैक्सीन बांग्लादेश को भी मिलेगी. इसकी पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के.अब्दुल ने सोमवार की रात को की.

Photo Credits: Facebook

ढाका, 5 जनवरी: सीरम इंस्टीट्यूट (SII) द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन जैसे ही भारत को मिलेगी, लगभग उसी समय यह वैक्सीन बांग्लादेश को भी मिलेगी. इसकी पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए.के.अब्दुल (A.K. Abdul) ने सोमवार की रात को की. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वैक्सीन देने के लिए अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री से वादा किया था, जिसे वह निभाने जा रहे हैं. अब्दुल ने आईएएनएस को बताया है कि जब भारत को कोरोनावायरस वैक्सीन मिलेगी, उसी समय सीरम इंस्टीट्यूट बांग्लादेश को भी वैक्सीन देगा.

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है कि यह वादा उंचे राजनीतिक स्तर पर की गई है और इसे पूरा किया जाएगा. इससे पहले ढाका (Dhaka) में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा था कि भारत द्वारा विकसित किए गए नए टीके को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी नहीं दी है.

यह भी पढ़े: Corona Vaccine: पेइचिंग में मुख्य लोगों में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू

उन्होंने कहा, "भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि वैक्सीन को बांग्लादेश से रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है. इसमें कुछ समय लगेगा. हमें भारतीय विदेश मंत्रालय ने सूचना दी है कि दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते का पालन किया जाएगा."

मोमेन (Momen) ने आश्वासन दिया है, "टीका समय पर आएगा. इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि यह इस महीने के आखिर तक आ सकता है."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड