Bangladesh MP Anwarul Azim Anar murdered in India: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या, इलाज कराने आए थे भारत, कई दिनों से थे लापता- VIDEO

बांग्लादेश के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार (56) की कोलकाता में हत्या कर दी गई है. इसकी पुष्टि बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने की है. उन्होंने ढ़ाका में अपने आवास पर कहा कि कोलकाता में हमारे सांसद अजीम का मर्डर कर दिया गया है.

Photo Credit- ANI

Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Murdered in India: बांग्लादेश के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार (56) की कोलकाता में हत्या कर दी गई है. इसकी पुष्टि बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने की है. उन्होंने ढ़ाका में अपने आवास पर कहा कि कोलकाता में हमारे सांसद अजीम का मर्डर कर दिया गया है. इस हत्याकांड में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अजीम 11 मई को इलाज के लिए भारत गए थे और 18 मई से लापता थे.

असदुज्जमां खान ने आगे यह भी बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी बांग्लादेशी थे. उनकी हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है. अजीम का अभी शव बरामद नहीं हुआ है.

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार कोलकाता में अपने मित्र गोपाल बिस्वास के घर पर रह रहे थे. यहीं से उनका अपहरण कर लिया गया. गोपाल बिस्वास ने बांग्लादेशी अवामी लीग के नेता का मोबाइल बंद बताने पर 18 मई को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की तो संजीव गार्डन उनका अंतिम लोकेशन दिखा. एजेंसियां ऐसा मान रही हैं कि हत्यारों ने डेडबॉडी को कोलकाता में ही कहीं छिपा दिया है और खुद राज्य के बाहर फरार हो गए हैं. फिलहाल, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड