बांग्लादेश: सोशल मीडिया पर फैली अफवाह के बाद भीड़ ने 8 लोगों को पीटकर मार डाला

बांग्लादेश में पुल निर्माण के लिए बच्चे का अपहरण कर बलि देने की सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के बाद भीड़ ने आठ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस प्रमुख जावेद पटवारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.

प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: File)

बांग्लादेश (Bangladesh) में पुल निर्माण के लिए बच्चे का अपहरण कर बलि देने की सोशल मीडिया (Social Media) पर फैली एक अफवाह के बाद भीड़ (Mob) ने आठ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस प्रमुख जावेद पटवारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. उन्हें मुख्यत: फेसबुक (Facebook) पर फैलाई गई इस अफवाह के बाद गुस्साई भीड़ ने निशाना बनाया कि 3 अरब डॉलर की विशाल परियोजना के लिये मनुष्यों के सिरों की जरूरत है. पटवारी ने ढाका में पत्रकारों को बताया कि, "हम इन आठ हत्याओं के हर एक मामले की जांच कर रहे हैं. भीड़ ने जिन लोगों की पीट-पीटकर हत्या की उनमें से कोई भी बच्चे का अपहरणकर्ता नहीं था." अफवाह को लेकर 30 अन्य लोगों पर भी हमला किया गया है.

पटवारी ने कहा कि देशभर के सभी पुलिस थानों को अफवाह से निपटने का आदेश दिया गया है और कम से कम 25 यू-ट्यूब चैनल, 60 फेसबुक पेजों और 10 वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो बच्चों की मां तस्लीमा बेगम शामिल हैं, जिन्हें बच्चे की अपहरणकर्ता समझकर भीड़ ने शनिवार को ढाका स्कूल के सामने पीट-पीटकर मार डाला. एक बधिर व्यक्ति की भी ढाका से बाहर उसी दिन पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जब वह अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे. यह भी पढ़ें- मदरसे में छात्रों से दुष्कर्म के मामले में मौलाना गिरफ्तार, बनाता था वीडियो

पुलिस ने कहा कि तस्लीमा की हत्या को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में कम से कम पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जिस पुल को लेकर अफवाह फैलाई गई उसका निर्माण गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी पद्मा पर किया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\