Bangladesh Dengue Cases: बांग्लादेश में डेंगू का कहर, मरने वालों की संख्या 900 पहुंची

बांग्लादेश में इस साल अब तक सामने आए 187,725 मामलों में से डेंगू बुखार से 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसका पता स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से चला है.

Dengue (Representative Image: Pixabay)

ढाका, 25 सितंबर: बांग्लादेश में इस साल अब तक सामने आए 187,725 मामलों में से डेंगू बुखार से 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसका पता स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से चला है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में जिक्र है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के आंकड़ों के अनुसार कुल 909 मौतों में सितंबर में 316, अगस्त में 342 और जुलाई में 204 शामिल हैं.

डीजीएचएस के अनुसार अगस्त में 71,976 और जुलाई में 43,854 के बाद सितंबर में अब तक डेंगू के 63,917 मामले दर्ज किए गए. दक्षिण एशियाई देश में पिछले 24 घंटों में 16 मौतें और 3,008 अधिक डेंगू संक्रमण दर्ज किए गए। डीजीएचएस ने कहा कि इस साल अब तक देश में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 176,346 है. जून-सितंबर की मानसून अवधि बांग्लादेश में डेंगू बुखार का मौसम है, जिसे मच्छर जनित बीमारी के लिए उच्च जोखिम वाला देश माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Pitch Report: ढाका में तीसरे वनडे में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बांग्लादेश के गेंदबाज दिखाएंगे दम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा निर्णायक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\