Avalanche in Tajikistan: ताजिकिस्तान में हिमस्खलन से दस की मौत
ताजिकिस्तान में हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई. आपात स्थिति और नागरिक सुरक्षा समिति ने यह जानकारी दी. ताजिकिस्तान के पूर्वी गोर्नो-बदख्शां क्षेत्र की राजधानी खोरोग में बुधवार को भारी हिमपात से आठ लोगों की मौत हो गई और 22 घर तबाह हो गए.
दुशान्बे, 16 फरवरी : ताजिकिस्तान (Tajikistan) में हिमस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई. आपात स्थिति और नागरिक सुरक्षा समिति ने यह जानकारी दी. ताजिकिस्तान के पूर्वी गोर्नो-बदख्शां क्षेत्र की राजधानी खोरोग में बुधवार को भारी हिमपात से आठ लोगों की मौत हो गई और 22 घर तबाह हो गए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि हिमस्खलन के कारण क्षेत्र में ब्लैकआउट भी हुआ.
देश की राजधानी दुशांबे के पास एक हिमस्खलन में दो और लोग मारे गए. कई कारें राजमार्ग पर दब गईं. स्थानीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमस्खलन का खतरा 19 फरवरी तक रहेगा. यह भी पढ़ें : एअर इंडिया-बोइंग के समझौते की घोषणा से अमेरिका एवं भारत के संबंध और गहरे हुए: अमेरिका
गौरतलब है कि 93 प्रतिशत पर्वतीय भू-भाग वाला देश ताजिकिस्तान हिमस्खलन और पर्वतीय जलधारा जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

