एक ओर जहां भारतीय टीम कंगारुओं से लोहा ले रही है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने खास बैठक बुलाई है

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कोरोना के नए प्रकार को लेकर शुक्रवार को एक विशेष नेताओं की बैठक बुलाई है.

स्कॉट मॉरिसन (Photo Credits: IANS)

कैनबरा, 7 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने कोरोना के नए प्रकार को लेकर शुक्रवार को एक विशेष नेताओं की बैठक बुलाई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम मॉरिसन ने घोषणा की कि राष्ट्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, जिसमें प्रधानमंत्री और राज्य और क्षेत्र के नेता शामिल हैं, अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रधान समिति (एएचपीपीसी) के एक प्रस्ताव पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि अंतर्राष्ट्रीय कोरोनावायरस सुरक्षा को मजबूत किया जा सके.

मॉरिसन ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, "यह प्रस्ताव अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रक्रियाओं में कोरोनावायरस से सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए है." बैठक में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण पर भी चर्चा होगी.

यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने बनाया समोसा, कहा- पीएम मोदी के साथ करना चाहूंगा साझा, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दिया यह जवाब.

राज्य के प्रीमियर और अधिकारियों ने नए वायरस के लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इससे पहली एक बैठक की गई थी. गुरुवार तक ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस के कुल 28,536 मामले पाए गए, जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 909 हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े