आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने की स्टीव स्मिथ के हूटिंग की निंदा, कहा- लॉर्ड्स के दर्शकों ने एशेज को किया बदनाम

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने सोमवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्डस मैदान पर की गई स्टीव स्मिथ की हूटिंग की निंदा की है. इससे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस वाकये की निंदा की थी. इंग्लैंड के समर्थक समूह बार्मी आर्मी ने हालांकि एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस मामले में शामिल नहीं थे.

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Photo Credit- Getty)

लंदन : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन (Scott Morrison) ने सोमवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्डस मैदान पर की गई स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की हूटिंग की निंदा की है. यह मैच बेनतीजा रहा जिसमें स्मिथ दूसरी पारी में चोट के कारण खेलने नहीं उतरे.

स्मिथ को पहली पारी में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की गेंद लग गई थी. तब वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे. कुछ देर बाद वह लौट कर आए और 92 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. स्मिथ जब मैदान छोड़कर जा रहे थे और जब मैदान में वापस आ रहे थे, इन दोनों समय दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन दर्शकदीर्घा में मौजूद एक समूह ने स्मिथ पर छींटाकशी की.

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन पर रैली के दौरान महिला ने किया अंडे से हमला, गिरफ्तार

मौरिसन ने अपने फेसबुक पर लिखा, "दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा लेकिन लॉर्ड्स के दर्शकों ने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी कर एशेज को पूरी तरह से बदनाम कर दिया."उन्होंने लिखा, "उनकी टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह की वापसी रही है उसके बाद वह इंग्लैंड में सिर्फ सम्मान के हकदार हैं. वह चैम्पियन हैं और इस तरह की चीजें उन्होंने अतीत में संभाली हैं. मुझे स्टीव स्मिथ पर गर्व है."

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "दर्शकों को स्मिथ से एक-दो चीजें सीख लेनी चाहिए. मुझे इंतजार है कि इसका जवाब वह अपने बल्ले और गेंद से देंगे और एशेज घर लेकर आएंगे."इससे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस वाकये की निंदा की थी.

इंग्लैंड के समर्थक समूह बार्मी आर्मी ने हालांकि एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस मामले में शामिल नहीं थे. उन्होंने ट्वीट किया, "हम लॉर्ड्स पर नहीं थे. हमने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी नहीं की. उन्हें सिर पर गहरी चोट लगी थी. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd Test Match Key Players To Watch: गकेबेर्हा में आज सीरीज बचाने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia 2nd Test Match Preview: गकेबेर्हा में आज होगा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड