Niger में मौत का तांडव: बंदूकधारियों ने घर लौट रहे लोगों को बनाया निशाना, 58 की मौत
नाइजर सरकार ने यह जानकारी दी. सोमवार को हुए इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस तिल्लाबेरी इलाके में ग्रामीणों पर हमला किया गया, वहां ‘इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा’ समूह के आतंकवादी अकसर हमले करते रहते हैं.
नाइजर सरकार (Niger Government) ने यह जानकारी दी. सोमवार को हुए इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस तिल्लाबेरी इलाके में ग्रामीणों पर हमला किया गया, वहां ‘इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा’ (Islamic State in the Greater Sahara) समूह के आतंकवादी अकसर हमले करते रहते हैं. माली और नाइजर की सीमा के निकट के बानीबांगोउ में मवेशियों के एक बड़े बाजार से जब लोग लौट रहे थे, तभी संदिग्ध आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया और पास में स्थित खाद्य भंडारों में आग लगा दी.
इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता अब्दौरहमाने जकारिया ने मंगलवार को नाइजर के सरकारी टीवी चैनल पर जानकारी दी और हमले में मारे गए लोगों के लिए तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की. यह भी पढ़ें : America: उत्तर कोरिया ने बैठक से पहले अमेरिका को किया आगाह
इससे पहले जनवरी में तिल्लाबेरी इलाके के दो गांवों में हुए हमले में 100 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी भी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

