Pakistan: पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 35 की मौत, 200 घायल

बाजौर के खार में कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के स्थानीय नेता सहित कम से कम 35 लोग मारे गए। जियो न्यूज ने यह जानकारी दी.

Photo Credits: Twitter

पेशावर, 30 जुलाई: बाजौर के खार में कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के स्थानीय नेता सहित कम से कम 35 लोग मारे गए। जियो न्यूज ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़े: Islamabad Suicide Bombing in Mosque: नौ और शव बरामद, मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या पहुंची 72

कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज जमाल शाह काकाखेल ने जियो न्यूज को बताया कि जेयूआई-एफ नेता के भाषण के दौरान हुए विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं जिला आपातकालीन अधिकारी ने बताया कि घायलों को टिमरगारा और पेशावर के अस्‍पतालों में भी भेजा जा रहा है.

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अख्तर हयात खान ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक आत्मघाती हमला था उन्होंने कहा कि जांच टीमें विस्फोट स्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज ने घटना की जांच करने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश जारी किए हैं.

आईजी फ्रंटियर कोर (एफसी) मेजर जनरल नूर वली खान स्थिति की निगरानी के लिए बाजौर पहुंच गए हैं सीएमएच पेशावर को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा बलों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है.

जेयूआई-एफ खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता अब्दुल जलील खान ने जियो न्यूज को बताया कि विस्फोट शाम करीब चार बजे हुआ जब मौलाना लईक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि सम्मेलन के दौरान जेयूआई-एफ एमएनए मौलाना जमालुद्दीन और सीनेटर अब्दुल रशीद भी मौजूद थे.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स