आर्टिकल 370: अमेरिका स्थित मुस्लिम संगठन ने प्रदर्शन करने का किया ऐलान
अमेरिका स्थित एक मुस्लिम संगठन ने भारत के संविधान से अनुच्छेद 370 खत्म करने के विरोध में मंगलवार सुबह भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. समूह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे इन विशाल सभाओं का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से जुड़े घटनाक्रम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए करें.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) स्थित एक मुस्लिम संगठन (Muslim Organization) ने भारत के संविधान से अनुच्छेद 370 (Article 370) खत्म करने के विरोध में मंगलवार सुबह भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. भारत सरकार (Indian Government) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में रखा.
उत्तरी अमेरिका के अग्रणी मुस्लिम मीडिया संगठन ‘साउंड विज़न’ ने कहा कि न्यूयॉर्क और शिकागो में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा. करीब 28 साल पुराने इस समूह ने अपने समर्थकों के नाम एक संदेश में कहा, ‘‘ कल दोपहर 12 बजे, भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के सामने रैलियां निकाली जाएंगी.’’
यह भी पढ़ें : कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म: BSP और JDU के फैसले ने सभी को चौंकाया
उसने कहा, ‘‘ कृपया अपने परिजन और दोस्तों के साथ आएं. भारत को यह दिखाना जरूरी है कि दुनिया सब देख रही है और हम कश्मीर के लोगों के साथ हैं.’’ समूह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे इन विशाल सभाओं का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर से जुड़े घटनाक्रम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए करें. उसने अपने समर्थकों से कश्मीर का मामला राज्य के सीनेटरों के समक्ष उठाने की अपील की.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

