Greece Boat Tragedy: समुद्र में पलट गई थी 350 पाकिस्तानियों से भरी नाव, अब तक 300 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, 23 जून (एपी) पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि पिछले हफ्ते यूनान तट के पास डूबी मछली पकड़ने की एक नौका पर करीब 350 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे और इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है.
इस्लामाबाद, 23 जून: पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि पिछले हफ्ते ग्रीस तट के पास डूबी मछली पकड़ने की एक नौका पर करीब 350 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे और इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है.
पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्ला ने संसद को बताया कि 14 जनू को जो नौका डूबी उसमें करीब 700 लोग सवार थे जबकि नौका की क्षमता 400 लोगों की है. उन्होंने कहा ,‘‘अब तक हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या कम से कम 350 है और 82 पाकिस्तानियों के शव बरामद किए गए हैं.’
गृह मंत्री राना सनाउल्ला खान ने कहा कि केवल 104 लोगों को बचाया जा सका, जिनमें 12 पाकिस्तानी शामिल हैं. शवों की शिनाख्त का काम चल रहा है और इसमें काफी वक्त लग सकता है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, 281 परिवारों ने सरकार से संपर्क कर कहा है कि उनके प्रियजन नौका पर सवार थे. सरकार ने अब तक 193 डीएनए के नमूने लिए हैं. ’’ सनाउल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है.
उन्होंने कहा,‘‘ मैं सदन को आश्वस्त करता हूं कि हम कोई भी प्रयास नहीं छोड़ेगे. जांच समिति अनुशंसाएं पेश करेगी,जिन्हें सरकार लागू करेगी.’’ इस बीच संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने अपनी कार्रवाई में 27 कथित मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है और नाव हादसे में शामिल तस्करों के खिलाफ 70 मामले दर्ज किए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)