विदेश

आरिफ अल्वी बने पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता आरिफ अल्वी ने रविवार को देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. अल्वी का शपथग्रहण, मौजूदा राष्ट्रपति ममनून हुसैन का पांच सालों का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन पहले हुआ है.

आरिफ अल्वी बने पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति
आरिफ अल्वी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता आरिफ अल्वी ने रविवार को देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. अल्वी का शपथग्रहण, मौजूदा राष्ट्रपति ममनून हुसैन का पांच सालों का कार्यकाल पूरा होने के एक दिन पहले हुआ है.'डॉन' की रपट के अनुसार, पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार ने अल्वी को शपथ दिलाई. अल्वी ने जुलाई में नेशनल एसेंबली के चुनाव के दौरान कराची के एनए-247 सीट से जीत हासिल की थी.

यहां ऐवान-ए-सद्र (राष्ट्रपति सभा) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश निसार और प्रधानमंत्री इमरान खान के अलावा सैन्य और असैन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान सऊदी अरब के सूचना मंत्री अवाद बिन सालेह अल आवाद भी उपस्थित थे, जो पाकिस्तान के दौरे पर हैं.

1973 के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अब अल्वी नेशनल एसेंबली की सीट पर कायम नहीं रह पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).