Donald Trump Indicted: डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति उम्मीदवारी पर ग्रहण! अभियोग का करना होगा सामना, जानें क्या है पोर्न स्टार से जुड़ा ये मामला

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान 2016 में एक पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए धन देने के मामले में मैनहट्टन ग्रैंड जूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अभियोग चलाने का फैसला किया है और वह मंगलवार को पेश होंगे.

Donald-Trump

न्यूयॉर्क, 31 मार्च: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान 2016 में एक पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए धन देने के मामले में मैनहट्टन ग्रैंड जूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अभियोग चलाने का फैसला किया है और वह मंगलवार को पेश होंगे. इसके साथ ही ट्रंप आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं. वह मंगलवार को अदालत में पेश होंगे.

इस फैसले से 2024 में फिर से राष्ट्रपति बनने की उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

ग्रैंड ज्यूरी ने बृहस्पतिवार को रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप (76) पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को कथित संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए पैसे देने में उनकी भूमिका को लेकर अभियोग के पक्ष में मतदान किया. अधिकारियों के अनुसार ट्रंप मंगलवार को अदालत में पेश होंगे. America: पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के मामले में ट्रंप के खिलाफ लगाए गए आपराधिक आरोप

अभियोग संबंधी आदेश अभी सीलबंद है और अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रंप पर कौन से अपराध और कितने आपराधिक मामले हैं. हालांकि सीएनएन की खबर के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति पर 30 से अधिक आरोप लगाए गए हैं. मामले की जांच कर रहे मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग के कार्यालय ने पुष्टि की कि उसने आरोपों पर ट्रंप के ‘‘आत्मसमर्पण के लिए समन्वय’’ करने के इरादे से बृहस्पतिवार को उनके वकीलों से संपर्क किया था.

ब्रैग के प्रवक्ता ने बताया कि अभियोग के संबंध में मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी के कार्यालय में ट्रंप के आत्मसमर्पण को लेकर समन्वय के लिए पूर्व राष्ट्रपति के अटॉर्नी से संपर्क किया गया है और सुनवाई की तारीख तय होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी.

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने कहा कि यह निर्णय ‘‘एक ऐतिहासिक फैसला है, जो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को हिलाकर रख देगा क्योंकि ट्रंप देश के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जो आपराधिक आरोपों का सामना करेंगे.’’

ट्रंप 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति थे. इस बीच सूत्रों ने ‘सीबीएस न्यूज’’ को बताया कि ऐसी संभावना है कि ट्रंप फ्लोरिडा से सोमवार को न्यूयॉर्क आएंगे और मंगलवार को अदालत में पेश होंगे.

सुनवाई के संक्षिप्त रहने की संभावना है, जिसमें उन पर लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे. इसके 10 से 15 मिनट तक चलने की संभावना है. ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने इस अभियोग को ‘‘राजनीतिक उत्पीड़न और चुनाव में हस्तक्षेप का प्रयास’’ करार दिया है.

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं पर ‘‘अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को सजा देने के लिए न्यायिक प्रणाली को हथियार की तरह इस्तेमाल करने’’ का आरोप भी लगाया है. उन्होंने मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी पर ‘‘(अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन के गंदे काम करने’’ का आरोप लगाया.

ट्रंप के वकील सुसन नेचेलेस और जोसेफ टैकोपिना ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने ‘‘कोई अपराध नहीं किया’’ है और उन्होंने ‘‘अदालत में इस राजनीतिक अभियोजन का मजबूती से मुकाबला करने’’ का संकल्प लिया है. यह मामला 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच से जुड़ा है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप के अभियोग पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. न्यूयॉर्क पोस्ट समाचार पत्र ने टैकोपिना के हवाले से कहा कि जब ट्रंप पेश होंगे तो उन्हें हथकड़ी नहीं लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि ट्रंप मुकदमा "लड़ने के लिए तैयार" हैं और इस बात की संभावना नहीं के बराबर है कि वह झुकेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड