OMG: '18 मार्च 2023 को आएगा 8.1 तीव्रता का भूकंप, एलियन से होगी जंग', शख्स का दावा- Time Travel कर 846 साल आया पीछे
शख्स का दावा है कि साल 2023 में एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी. भयानक तबाही वाले भूकंप आएंगे. 2023 के अंत तक पृथ्वी के लोगों को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा.
एक इंसान ने दावा किया है कि उसने टाइम ट्रैवल कर साल 2869 से लौटकर आया है. उसका कहना है कि साल 2023 में एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी. भयानक तबाही वाले भूकंप आएंगे. शख्स ने टिकटॉक के जरिए चेतावनी देते हुए कहा कि साल 2023 के अंत तक पृथ्वी के लोगों को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा. दूसरी दुनिया के एलियन से इंसानों का युद्ध होगा, जो इंटर-डायमेंशनल होगा. World’s Oldest Person Dies: दुनिया की सबसे बुजुर्ग फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे का 118 साल की उम्र में निधन
शख्स के टिकटॉक प्रोफाइल का नाम बेयॉन्डटाइमट्रैवलर (beyondtimetraveller) है. वह यह दावा करता है कि वह साल 2869 से है. प्रोफाइल पर उसने लिखा है- सभी को चेतावनी देता हूं कि मैं एक असली टाइम ट्रैवलर हूं.
जानिए टाइम ट्रैवलर किस तारीख को क्या होने का दावा कर रहा है.
- 18 मार्च 2023 को अलास्का के विसिलर में 8.1 तीव्रता का भूकंप आएगा. भयानक तबाही होगी.
- 26 जून 2023 प्रशांत महासागर में ब्लू व्हेल से बड़ा जीव मिलेगा. वह 350 फीट लंबा होगा.
- 01 अक्टूबर 2023 को Goloth नाम की प्रजाति दिखेगी. जो इंसानों से बहुत ज्यादा बुद्धिमान होगी.
- इसके बाद ही एलियन और इंसानों के बीच अंतरिक्षीय लड़ाई शुरू होगी. टाइम ट्रैवलर ने कहा कि एलियन आ रहे हैं हमारी तरफ.
क्या किसी इंसान का भूतकाल या भविष्य में जाना और लौटकर आना संभव है? जाहिर है कि आप कहेंगे नहीं, ऐसा हो ही नहीं सकता, क्योंकि टाइम ट्रैवल संभव ही नहीं है. ऐसी कोई मशीन टेक्नोलॉजी आजकल ईजाद ही नहीं हुई है, जिससे टाइम ट्रैवल किया जा सके. हालांकि दुनिया में यह पहला व्यक्ति नहीं है, जो इस तरह के दावे कर रहा है. इसके पहले भी कई लोग ऐसे दावे कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

