India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका सतर्क, लाहौर में अपने दूतावास कर्मियों को सुरक्षित निकलने के दिए निर्देश
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच लाहौर में ड्रोन धमाकों और संभावित हवाई घुसपैठ की आशंका ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. इसी के चलते लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास सतर्क होते हुए ने अपने सभी कर्मियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर निकलने या जहां हैं वहीं शेल्टर-इन-प्लेस करने का निर्देश जारी किया है.
India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच लाहौर में ड्रोन धमाकों और संभावित हवाई घुसपैठ की आशंका ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. इसी के चलते लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास सतर्क होते हुए ने अपने सभी कर्मियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर निकलने या जहां हैं वहीं शेल्टर-इन-प्लेस करने का निर्देश जारी किया है.
लाहौर एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके खाली कराया जा रहा है
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लाहौर के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के कुछ क्षेत्रों को स्थानीय प्रशासन द्वारा खाली कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास की ओर से अमेरिकी नागरिकों को सख्त सलाह दी गई है कि यदि वे किसी संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में हैं और वहां से सुरक्षित रूप से निकल सकते हैं, तो बिना देरी किए निकल जाएं, यदि निकलना संभव न हो, तो वहीं रहकर सुरक्षा उपाय करें. यह भी पढ़े: India-Pakistan Tension: भारत पर हमले की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने लाहौर में तबाह किया एयर डिफेंस सिस्टम
पीएम मोदी ने मंत्रालयों के सचिवों के साथ की बैठक
दोनों देशों के तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की. इस बैठक में देश की सुरक्षा को लेकर हाल की घटनाओं के मद्देनजर तैयारियों और मंत्रालयों के बीच तालमेल की समीक्षा की गई.
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया सभी मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है ताकि कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे और संस्थाएं मजबूत बनी रहें.
7 मई को भारत ने पाक से लिया बदला
बता दें कि भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन "सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सधी हुई लक्षित कार्रवाई की। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने इन सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

