Blue Ghost Mission 1 Lunar Landing: अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'ब्लू घोस्ट' आज चंद्रमा की अदृश्य सतह पर करेगा लैंडिंग, जानें इस मिशन का वैज्ञानिक उद्देश्य; VIDEO

अमेरिकी कंपनी Firefly Aerospace का Blue Ghost Mission 1 चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह लैंडिंग आज, रविवार सुबह 3:34 AM ET (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे) होगी.

Photo- @Firefly_Space/X

Firefly’s Blue Ghost Mission 1 Lunar Landing: अमेरिकी कंपनी Firefly Aerospace का Blue Ghost Mission 1 चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह लैंडिंग आज, रविवार सुबह 3:34 AM ET (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे) होगी. अगर यह सफल रहा, तो यह दूसरा निजी लैंडर होगा जो चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब रहेगा. ब्लू घोस्ट को मून के नॉर्थईस्टर्न नजदीकी हिस्से में स्थित Mons Latreille नामक ज्वालामुखीय इलाके में उतरना है. यह इलाका Mare Crisium में स्थित है, जो चंद्रमा पर एक विशाल, गहरे रंग का क्षेत्र है.

ब्लू घोस्ट मिशन NASA के Commercial Lunar Payload Services (CLPS) प्रोग्राम का हिस्सा है, जो निजी कंपनियों को चांद पर वैज्ञानिक उपकरण भेजने की अनुमति देता है.

ये भी पढें: चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन में पहले विदेशी के रूप में पाकिस्तानी नागरिक को भेजेगा

'ब्लू घोस्ट' आज चंद्रमा की अदृश्य सतह पर करेगा लैंडिंग

Blue Ghost Mission 1 चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार

ब्लू घोस्ट के प्रमुख उपकरण

इस लैंडर में 10 वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं, जिनका उद्देश्य चंद्रमा के आंतरिक हिस्से से लेकर अंतरिक्ष के मौसम तक का अध्ययन करना है.

ब्लू घोस्ट की यात्रा

ब्लू घोस्ट को 15 जनवरी को SpaceX Falcon 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था. यात्रा के दौरान, इसने चांद और पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें भेजीं. 24 फरवरी को, इसने चंद्रमा की निचली कक्षा में पहुंचकर पहली बार मून के फर्स्ट साइड की नजदीकी तस्वीरें भी खींचीं.

Firefly ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "जब आप खिड़की से बाहर देखते हैं और महसूस करते हैं कि आप अपने घर के करीब पहुंच चुके हैं!"

मिशन का खास वैज्ञानिक उद्देश्य

ब्लू घोस्ट 14 दिनों तक काम करेगा और 14 मार्च को पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा के क्षितिज से पृथ्वी के सूरज को ढकने का दृश्य रिकॉर्ड करेगा. इसके अलावा, 16 मार्च को यह लूनर सनसेट की तस्वीरें लेगा, जिससे चंद्रमा की सतह पर धूल के असामान्य तरीके से उठने के पीछे के वैज्ञानिक रहस्यों का पता चलेगा.

अगर ब्लू घोस्ट मिशन 1 सफल रहता है, तो यह चंद्रमा पर वैज्ञानिक खोजों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए भी रास्ता खोलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड