अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के ओर्लेडो में एक जनसभा से 2020 राष्ट्रपति चुनाव में अपने पुनर्निर्वाचन के लिए प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Photo Credit- IANS)

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फ्लोरिडा के ओर्लेडो में एक जनसभा से 2020 राष्ट्रपति चुनाव में अपने पुनर्निर्वाचन के लिए प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है. ट्रंप ने मंगलवार रात एम्वे सेंटर एरीना में उपस्थित जनसमूह से कहा, "और इसलिए आज रात, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं."

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अपने भाषण में ट्रंप ने देश की अर्थव्यवस्था, सरकार की आव्रजन नीतियों और व्यापारिक दृष्टिकोण के साथ-साथ संघीय अदालतों के पुनर्गठन के अपने प्रयासों सहित कई मुद्दों पर प्रकाश डाला.

यह भी पढ़ें : अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2020: महिला कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड ने शुरू किया चुनाव प्रचार का अभियान

अपने भाषण में उन्होंने कई अन्य चीजों के साथ-साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों, कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों और मार्च में पूरी हुई रूसी जांच की आलोचना की. ट्रंप साल 2016 में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे. उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया था. उन्होंने 20 जनवरी 2017 को कार्यभार संभाला था और उसी दिन अपने पुनर्निर्वाचन के लिए संघीय चुनाव आयुक्त के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\