अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का कश्मीर पर मध्यस्थता का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक: अमेरिकी सांसद ब्रैड शरमन

अमेरिकी सांसद ब्रैड शरमन ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक है और उन्होंने ट्रंप की इस गलती को लेकर वॉशिंगटन में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला से माफी मांगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ट्रंप से मध्यस्थता के लिए कभी नहीं कहा होगा.

अमेरिका (Photo Credit- Pixabay)

वॉशिंगटन : अमेरिकी सांसद ब्रैड शरमन (Brad Sherman) ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता का राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक है और उन्होंने ट्रंप की इस गलती को लेकर वॉशिंगटन (Washington) में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला से माफी मांगी है.

कैलिफोर्निया के सैन फर्नाडो वैली के प्रतिनिधि शरमन ने साथ ही कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष के मध्यस्थता के प्रस्ताव का हमेशा से विरोध करता रहै है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ट्रंप से मध्यस्थता के लिए कभी नहीं कहा होगा. उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, "मैंने ट्रंप के बचकाने और शर्मनाक बयान के लिए भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला से माफी मांगी है."

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर की भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश, भारतीय सरकार ने किया खारिज

उन्होंने कहा, "जो भी दक्षिण एशिया की विदेश नीति के बारे में कुछ भी जानता है वह यह भी जानता है कि भारत हमेशा कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता का विरोध करता रहा है. हर कोई जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी ऐसा नहीं कहेंगे. ट्रंप का बयान बचकाना और भ्रामक है. यह शर्मनाक है."

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका दौरे पर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के साथ सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे पाकिस्तान के साथ विवाद को लेकर मध्यस्थता का आग्रह किया है. भारत ने तत्काल ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से ऐसा कोई आग्रह नहीं किया."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड