विदेश

नेपाल में उत्तर कोरियाई लोगों की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिका चिंतित

नेपाल में उत्तर कोरियाई लोगों की बढ़ती गतिविधियों के बीच प्योंगयांग के लिए विशेष अमेरिकी दूत मार्क लैम्बर्ट ने हिमालयी देश की सरकार और राजनेताओं से देश में उत्तर कोरियाई लोगों को ज्यादा तवज्जो नहीं देने के लिए कहा है.

नेपाल में उत्तर कोरियाई लोगों की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिका चिंतित
अमेरिका (Photo Credit- Twitter)

काठमांडू :  नेपाल में उत्तर कोरियाई लोगों की बढ़ती गतिविधियों के बीच प्योंगयांग के लिए विशेष अमेरिकी दूत मार्क लैम्बर्ट ने हिमालयी देश की सरकार और राजनेताओं से देश में उत्तर कोरियाई लोगों को ज्यादा तवज्जो नहीं देने के लिए कहा है. 'द हिमालयन टाइम्स' के मुताबिक, नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा पर आए लैम्बर्ट ने सांसदों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल से शुक्रवार को यहां यह अपील की.

उन्होंने नेपाल में उत्तर कोरियाई लोगों की बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में चिंता व्यक्त की. लैम्बर्ट से मुलाकात करने वाले एक सांसद ने बताया, "उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की है कि उत्तर कोरियाई लोग साइबर अपराधों के लिए नेपाल का इस्तेमाल अड्डे के रूप में कर रहे होंगे."

यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक राजदूत की शिंजियांग यात्रा से नाखुश है अमेरिका

इन बैठकों के दौरान लैम्बर्ट का संदेश स्पष्ट था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा रखे हैं और एक सदस्य देश के रूप में नेपाल को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए. उत्तर कोरिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन करते हुए परमाणु हथियार विकसित करना शुरू करने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध लगाए हैं. ये प्रतिबंध, दूसरों के बीच, संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को उत्तर कोरिया के नागरिकों की मेजबानी करने से रोकते हैं.

अमेरिकी दूतावास प्रवक्ता एंडी डी आरमेंट ने कहा, "नेपाल सुरक्षा परिषद का सदस्य है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित प्रस्तावों का पालन करना नेपाल का दायित्व है." एंडी ने पुष्टि की है कि लैम्बर्ट नेपाल में उत्तर कोरियाई लोगों की बढ़ती गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए नेपाल में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).