भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मदद के लिए भारत के साथ कड़ी मेहनत कर रहा है अमेरिका: माइक पोम्पियो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत को उसकी अर्थव्यवस्था के विकास के अवसर देने के लिए अमेरिका ट्रम्प प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति के तहत भारत सरकार के साथ ‘‘कड़ी मेहनत’’ कर रहा है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कर और शुल्क समेत द्विपक्षीय व्यापार के व्यापक मुद्दों पर वार्ता के लिए भारत का दौरा किया था.
वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने मंगलवार को कहा कि भारत को उसकी अर्थव्यवस्था के विकास के अवसर देने के लिए अमेरिका ट्रम्प प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति के तहत भारत सरकार के साथ ‘‘कड़ी मेहनत’’ कर रहा है.
पोम्पियो ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा पर उनके साथ गए संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारी हिंद-प्रशांत रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है, यह न केवल उनके लिए, बल्कि अमेरिका के लिए भी फलदायी होगी. हमने इन गठबंधनों को बनते देखा है.
यह भी पढ़ें : अमेरिका फूड फेस्टिवल गोलीबारी में खुलासा, 19 वर्षीय युवक पर गोली बरसाने का आरोप
हम भारत की अर्थव्यवस्था में वृद्धि करने के अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’’ पोम्पिओ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कर और शुल्क समेत द्विपक्षीय व्यापार के व्यापक मुद्दों पर वार्ता के लिए भारत का दौरा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

