अमेरिका: भारतीय को मानव तस्करी के आरोप में मिली पांच साल की सजा, अन्य अपराधियों के नाम किए उजागर
अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को विदेशी नागरिकों की तस्करी करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है. इन नागरिकों में भारतीय भी शामिल हैं...
वॉशिंगटन: अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय (Indian) को विदेशी नागरिकों की तस्करी करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है. इन नागरिकों में भारतीय भी शामिल हैं. न्याय विभाग ने एक बयान में बताया कि यादविंदर सिंह संधू ने इस साल अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा था कि उसने 2013 से 2015 के बीच खुद करीब 400 विदेशियों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाने में मदद की थी.
उसने कहा कि मानव तस्करी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोगों की जान खतरे में पड़ी. संधू इस काम के लिए यादविंदर सिंह भाम्बा, भूपिंदर कुमार, राजिंदर सिंह, रॉबर्ट हॉवर्ड स्कॉट और एटकिन्स लॉसन हॉवर्ड आदि जैसे अपने कई नाम बताता था.
यह भी पढ़ें: यूपी: गाजियाबाद के एक सोसाइटी से 28 लड़कियां बरामद, मानव तस्करी की आशंका, तीन गिरफ्तार
संधू ने स्वीकार किया कि 2013 से डोमिनिकन रिपब्लिक, हैती, प्यूर्टो रिको, भारत और अन्य जगहों से मानव तस्करी की साजिश रचने में उसकी मुख्य भूमिका थी. उसने कैरिबियाई क्षेत्र से बाहर काम करने वाले सह-षड्यंत्रकारियों को निर्देश भी जारी किए. लोगों ने भारत से अमेरिका ले जाए जाने के लिए 30,000 से 85,000 डॉलर तक का भुगतान किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

