अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति George H W Bush का 94 साल की उम्र में निधन

बुश के परिवार ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी देते हुए उनके बेटे एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा, जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए काफी दुखी हैं कि 94 वर्ष के सराहनीय जीवन के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश ( फोटो क्रेडिट: twitter )

अमेरिका (United States of America) के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश (EX President George H W Bush) का निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे. वह देश के 41वें राष्ट्रपति थे. उनके प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने इसकी जानकारी दी. सीएनएन के मुताबिक, उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. एचडब्ल्यू बुश ने साल 1989 से 1993 तक अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति का पदभार संभाला था. वहीं इसी साल एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश भी निधन हुआ था.

बुश के परिवार ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी देते हुए उनके बेटे एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा, जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए काफी दुखी हैं कि 94 वर्ष के सराहनीय जीवन के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया. उन्होंने कहा कि जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश एक सदचरित्र व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पिता थे.

बता दें कि बुश पार्किं सन नामक बीमारी से पीड़ित थे, जिस वजह से वह बीते कुछ सालों में व्हीलचेयर या मोटोराइज्ड स्कूटर का इस्तेमाल करते थे. वह बीते कुछ महीनों से अस्पताल में बार-बार भर्ती भी हो रहे थे. अप्रैल में उनकी पत्नी के निधन के एक दिन बाद उनके खून में फैले संक्रमण का इलाज किया गया था. बुश कुशल नौकरशाह और राजनयिक थे. पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश के ठीक आठ साल बाद उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद संभाला

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Score Update: चेन्नई में अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\