लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला विमान समंदर में जा घुसा, 47 लोगों की जान बाल-बाल बची
प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पापुआ न्यू गिनी का एक विमान गुरुवार को एक ऐसी घटना का शिकार हुआ जिसने हर कोई हैरान है. दरअसल माइक्रोनेशिया में एक एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त रनवे पर दौड़ रहा था, तो वह इतना बेकाबू हो गया कि पास के ही समुद्र में जा घुसा.
माइक्रोनेशिया के एयरपोर्ट पर एक विमान लैंड करते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया. प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पापुआ न्यू गिनी का एक विमान गुरुवार को एक ऐसी घटना का शिकार हुआ जिसने हर कोई हैरान है. दरअसल माइक्रोनेशिया में एक एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त रनवे पर दौड़ रहा था, इस दौरान विमान इतना बेकाबू हो गया कि पास के ही समुद्र में जा घुसा. प्लेन रनवे से करीब 160 मीटर आगे तक चलता चला गया.
मिली जानकारी के अनुसार इस प्लेन में करीब 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे. स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि Air Niugini के विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.
एक अधिकारी के मुताबिक, विमान को सुबह करीब 9.30 बजे लैंड करना था जब वह लैंड कर रहा था तो रनवे पर रुका ही नहीं और सीधा चलता चला गया. विमान सीधा समुद्र में जाकर ही रुका. इस वक्त सभी यात्री विमान में मौजूद थे.
ये घटना माइक्रोनेशिया क्षेत्र में हुई है. जहां Air Niugini का Boeing 737-800 इस घटना का शिकार हुआ है. सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

