चीन के विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री भी गायब! शी जिनपिंग के शासन में मंत्री कहां हो रहे हैं लापता?

चीन में विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू (Li Shangfu) भी गायब हो गए हैं. चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू करीब दो हफ्तों से गायब हैं. किसी को नहीं पता कि वे कहां हैं.

china Defence minister Li Shangfu | Wikimedia Commons

चीन में विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री ली शांगफू (Li Shangfu) भी गायब हो गए हैं. चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू करीब दो हफ्तों से गायब हैं. किसी को नहीं पता कि वे कहां हैं. इससे पहले चीन की सेना के शक्तिशाली रॉकेट फोर्स के जनरल भी गायब हो गए थे. जापान में अमेरिका के राजदूत रेहम इमैनुअल ने चीन में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता की ओर ध्‍यान दिलाया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्‍स पर बताया कि पिछले दो सप्‍ताह से चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं. उन्‍होंने कहा कि 'बेरोजगारी' की इस रेस को कौन जीतने जा रहा है? चीन का युवा या शी जिनपिंग की कैबिनेट? चीनी रक्षा मंत्री के नहीं दिखाई देने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

यह चीन में दूसरी हाई-प्रोफाइल गुमशुदगी है – इससे पहले, पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग भी जनता की नजरों से गायब रहे हैं. बीजिंग में क्या चल रहा है? हर कोई इसे लेकर हैरान है. खबरों के मुताबिक चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू को 29 अगस्‍त, 2023 के बाद से ही नहीं देखा गया है.

उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 29 अगस्त को थी, जब उन्होंने बीजिंग में तीसरे चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम में मुख्य भाषण दिया था. ली शांगफू को मार्च 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्‍त किया गया था. ली शांगफू को इस साल मार्च में वेई फेंगहे की जगह चीन का रक्षा मंत्री बनाया गया था.

रक्षा मंत्री ली शांगफू के भी गायब होने का पैटर्न विदेश मंत्री किन गैंग की तरह ही है, जो पहले 2 महीने तक लापता रहे, और फिर अचानक विदेश मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिए गये. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किन गैंग कहा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट