Afghanistan Weather: अफगानिस्तान में सर्द की मौसम बनी जानलेवा, अब तक 170 लोगों की ले चूका है जान

अफगानिस्तान के लोग अक्सर सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए कोयले, लकड़ी या तरल गैस का उपयोग करते हैं. जनवरी के पहले हफ्ते से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक सर्द मौसम और बर्फबारी हुई है, जब कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है.

अफगानिस्तान में ठंड (Photo: IANS Twitter)

अफगानिस्तान में पिछले तीन हफ्तों में भारी बर्फबारी और सर्द मौसम की वजह से 170 लोगों की मौत हो गई है. प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने शिन्हुआ को बताया, पिछले तीन हफ्तों में देश के 34 में से 24 प्रांतों में सर्द मौसम और बर्फबारी के कारण बच्चों और महिलाओं सहित कुल 170 लोगों की जान चली गई है और खराब मौसम के चलते महिलाओं और बच्चों समेत 30 अन्य बीमार हो गए. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रुपये प्रति लीटर बढ़े

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि इस अवधि के दौरान 150 से अधिक आवासीय घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. देश में अन्य जगहों पर लगातार ठंड और बर्फबारी से गायों, भेड़ों और बकरियों सहित लगभग 80,000 मवेशियों की मौत हुई है.

अधिकारी ने सहायता एजेंसियों से जरूरतमंद अफगान परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान करने और उन्हें कड़ाके की सर्दी से बचने में मदद करने का भी आह्वान किया.

अफगानिस्तान के लोग अक्सर सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए कोयले, लकड़ी या तरल गैस का उपयोग करते हैं. जनवरी के पहले हफ्ते से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक सर्द मौसम और बर्फबारी हुई है, जब कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\