Afghanistan: विस्फोट में तीन बच्चों की मौत, तीन घायल

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक उपकरण के फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

blast (img: pixabay)

गजनी, 22 अक्टूबर : अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक उपकरण के फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रांतीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक, सोमवार को प्रांत के कारा बाग जिले में बच्चे आलू के खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान एक उपकरण में विस्फोट हो गया, जिससे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले छह महीनों में बारूदी सुरंगों और विस्फोटक अवशेषों के विस्फोटों में कुल 292 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में अधिकांश बच्चे थे. युद्ध से तबाह अफगानिस्तान दुनिया में सबसे अधिक बारूदी सुरंगों से प्रभावित देशों में से एक है, जहां हर महीने दर्जनों लोग (जिनमें अधिकतर बच्चे होते हैं) मारे जाते हैं और अपंग हो जाते हैं. यह भी पढ़ें : ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दुनिया के नेता रूस के कजान शहर पहुंचे

बता दें कि हाल ही में पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया था. सेना को तोपों सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद मिले थे. सेना को जो हथियारों का जखीरा मिला था, उसमें दो विमान भेदी बंदूकें, दर्जनों एके-47 राइफलें, हजारों गोलियां और कई अन्य सैन्य उपकरण शामिल थे.

अफगानिस्तान में अगस्त 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी के बाद, अफगान कार्यवाहक सरकार ने युद्धक टैंकों सहित हजारों हथियार एकत्र किए. तब से सुरक्षाबलों के बाहर किसी को भी अवैध रूप से हथियार रखने की अनुमति नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\