Afghanistan Blast: कंधार मस्जिद बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई

अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक मस्जिद के भीतर सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि 68 अन्य घायल हो गए हैं. एक रिपोर्ट में, अफगानिस्तान की आधिकारिक बख्तर समाचार एजेंसी ने कहा कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर पुलिस जिला एक (पीडी1) में बीबी फातिमा शिया मस्जिद के अंदर हुआ, जब सैकड़ों नमाजी नमाज अदा कर रहे थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

काबुल, 16 अक्टूबर: अफगानिस्तान (Afghanistan) के कंधार शहर में एक मस्जिद के भीतर सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि 68 अन्य घायल हो गए हैं. एक रिपोर्ट में, अफगानिस्तान की आधिकारिक बख्तर समाचार एजेंसी ने कहा कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर पुलिस जिला एक (पीडी1) में बीबी फातिमा शिया मस्जिद के अंदर हुआ, जब सैकड़ों नमाजी नमाज अदा कर रहे थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि घातक हमलों में कम से कम चार हमलावर कथित तौर पर शामिल थे.

इसमें कहा गया है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है. अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.प्रत्यक्षदर्शियों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार शहर की सबसे बड़ी मस्जिद में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए. तालिबान सरकार ने हमले की निंदा की है. सूचना और संस्कृति मंत्रालय के उप मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे "बड़ा अपराध" करार दिया है. यह भी पढ़े: Afghanistan Blast: कुंदुज में मस्जिद के अंदर भीषण धमाका, 15 की मौत, 90 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि घटना के पीछे लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए. शुक्रवार का हमला ठीक एक हफ्ते बाद हुआ जब कुंदुज शहर की एक अन्य शिया मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 50 लोगों की जान चली गई थी. इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह की एक स्थानीय शाखा आईएस-के ने हमले की जिम्मेदारी ली थी. हाल के सप्ताहों में आईएस से संबद्ध आतंकवादियों द्वारा सिलसिलेवार बम विस्फोट किए गए. कुनार प्रांत में गुरुवार को एक वाहन पर हुए हमले में तालिबान के एक जिला पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\