अफगानिस्तान: तालिबान ने संघर्षविराम के ऐलान के बाद 20 सुरक्षाबलों की हत्या की
अफगानिस्तान में संघर्षविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद तालिबानी विद्रोहियों ने सरकार समर्थित 20 सुरक्षाबलों की हत्या कर दी. इससे पहले शनिवार को तालिबान ने अफगानिस्तान में ईद-उल-फितर के तीन दिनों के दौरान संघर्षविराम की घोषणा की थी.
काबुल: अफगानिस्तान में संघर्षविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद तालिबानी विद्रोहियों ने सरकार समर्थित 20 सुरक्षाबलों की हत्या कर दी. इससे पहले शनिवार को तालिबान ने अफगानिस्तान में ईद-उल-फितर के तीन दिनों के दौरान संघर्षविराम की घोषणा की थी. इस दौरान अफगान सुरक्षाबलों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, "तालिबान विद्रोहियों ने अल-सुबह कला-ए-जल जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप 20 सरकार समर्थक सुरक्षाबलों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए."
तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया, "सभी मुजाहिद्दीन को ईद के पहले, दूसरे और तीसरे दिनों के दौरान पूरे देश में घरेलू विपक्षी सुरक्षाबलों के खिलाफ अपने सभी आक्रामक अभियान को रोकने का निर्देश दिया जाता है." हालांकि, तालिबान का कहना है कि वह युद्धविराम के दौरान किसी भी तरह की आक्रामकता का जवाब देगा.
खामा प्रेस ने कहा, राष्ट्रपति अशरफ गनी के संघर्षविराम के ऐलान के बाद तालिबान ने यह बयान दिया है. गनी ने गुरुवार को तालिबान के साथ युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि 13 जून से ईद उल फितर के पांचवें दिन तक संघर्षविराम की बात कही थी. बता दें कि ईद-उल-फितर 14 जून से शुरू होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2018 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

