देश

Tick Bite: स्पेन में इबोला जैसे घातक वायरस ने दी दस्तक, एक व्यक्ति की मौत के बाद अलर्ट हुआ WHO; यहां जानें इसके बारे में सबकुछ

स्पेन में एक व्यक्ति की इबोला जैसे वायरस से मौत हुई है, जिसकी मृत्यु दर 40 फीसदी तक है और इससे बचने के लिए कोई टीका भी नहीं है. न्यूज वेबसाइट 'मेट्रो' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मैड्रिड के पास एक अस्पताल में क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) से पीड़ित एक मरीज की मृत्यु हो गई है.

Tick Bite: स्पेन में इबोला जैसे घातक वायरस ने दी दस्तक, एक व्यक्ति की मौत के बाद अलर्ट हुआ WHO; यहां जानें इसके बारे में सबकुछ
Photo- Pixabay

Tick Bite: स्पेन में एक व्यक्ति की इबोला जैसे वायरस से मौत हुई है, जिसकी मृत्यु दर 40 फीसदी तक है और इससे बचने के लिए कोई टीका भी नहीं है. न्यूज  वेबसाइट 'मेट्रो' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मैड्रिड के पास एक अस्पताल में क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) से पीड़ित एक मरीज की मृत्यु हो गई है. यह किट से जन्मे एक वायरस से होने वाली बीमारी है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'प्रायोरिटी डिजीज' के रूप में वर्गीकृत किया है.

पीड़ित को स्पेन की राजधानी से लगभग 100 मील दक्षिण-पश्चिम में टोलेडो में एक टिक द्वारा काटे जाने के बाद 19 जुलाई को मोस्टोल्स क्षेत्र के रे जुआन कार्लोस विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढें: Oropouche Virus: ओरोपोच वायरस बन सकता है नया खतरा? ब्राजील में हुई दो मौतें; लक्षण से लेकर बचाव तक जानें इसके बारे में सबकुछ

डॉक्टरों को जांच के बाद, जब यह पता चला कि मरीज के एक दुर्लभ वायरस से संक्रमित है, उसे मैड्रिड के ला पाज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया. यहां उसे एक अलग वार्ड में रखा गया था. शुरुआती दौर में मरीज की की हालत स्थिर बताई थी, लेकिन क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (CCHF) के सभी लक्षण विकसित होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई. इस वजह से बीते शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई. इबोला के समान टिक-जनित इस रोग को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन 9 रोगाणुओं में से एक माना है, जिनके महामारी उत्पन्न करने की सबसे अधिक संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).