Earthquake: हवाई द्वीप के दक्षिण भाग में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता
हवाई द्वीप के दक्षिण भाग में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. हालांकि जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. यूएस ज्यूलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी.
लॉस एंजिल्स, 11 अक्टूबर: हवाई द्वीप ( Hawaiian Islands) के दक्षिण भाग में 6.2 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. हालांकि जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. यूएस ज्यूलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी.
एजेंसी द्वारा जारी डेटा के अनुसार, भूकंप रविवार को नालेहू के दक्षिणपूर्व में लगभग 17 मील (लगभग 27 किमी) की दूरी पर आया, जो हवाई द्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित है, साथ ही ये हवाई सीरीज में सबसे बड़ा और सबसे ज्वालामुखी सक्रिय द्वीप है. यह भी पढ़े: Earthquake in J-K: गुलमर्ग में भूकंप से कांपी धरती, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती भूकंप के बाद अलग-अलग कई झटकों की सूचना मिली. हवाई आपात प्रबंधन एजेंसी ने भूकंप के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के सभी उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर, हवाई द्वीपों के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है. "
स्थानीय समाचार आउटलेट्स ने बताया कि हवाई द्वीप और काउई और ओहू तक के निवासियों ने भूकंप को महसूस किया. अभी तक किसी बड़े नुकसान या घायल होने की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

