Nepal के बैतड़ी जिले में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत 34 घायल

नेपाल (Nepal) के बैतड़ी जिले (Baitadi District) में उस वक्त मातम पसर गया जब एक पैसेंजर (Passenger) बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बस के अंदर फंसे पैसेंजरों को निकला. फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं पाया है कि हादसा कैसे और कितने बजे हुआ है. लेकिन इस हादसे में कम से कम 9 की मौत और 34 अन्य घायल हुए. कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बता दें कि इससे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार के आगे चल रहे कैंटर से टकराने से उसमें बैठी एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार दिल्ली से नेपाल जा रहे थे और यह हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ. घायलों का इलाज किया जा रहा है.

गौरतलब हो कि साल 2018 में नेपाल में इसी तरह से एक बस दुर्घटना का शिकार हो गया था. नेपाल में कॉलेज छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण दौरे से वापस लेकर लौट रही एक बस के पर्वतीय मार्ग से फिसल कर एक खड्ड में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए थे. बस सल्यान जिला में कपूरकोट से लौट रही थी उसी वक्त हादसे का शिकार हुई. बस में कुल 37 लोग सवार थे, जिसमें 34 छात्र, दो शिक्षक और एक चालक था.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\