चीन में कोरोना वायरस से ठीक हुए 8 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के चलते पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए आठ अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. चाइना में 82 हजार 995 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 4 हजार 634 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

कोरोना संक्रमित (Photo Credits: IANS)

बीजिंग, 28 मई: चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के चलते पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए आठ अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल हेल्थ कमीशन (National Health Commission) के हवाले से कहा, "मेनलैंड चाइना में बुधवार को 8 अन्य कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त रहे मरीजों को उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वर्तमान में यहां 73 मरीजों का इलाज किया जा रहा है."

यह भी पढ़ें: अमेरिकी कांग्रेस ने जातीय अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई को लेकर चीन पर प्रतिबंधों को दी मंजूरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक 78 हजार 288 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. मेनलैंड चाइना में बुधवार तक 82 हजार 995 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 4 हजार 634 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड