इजरायल में COVID-19 के 79 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 16,872
इजरायल में कोरोना वायरस महामारी के 79 नए मामले सामने आए हैं. 2 मई के बाद से यह सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी. इसी के साथ देश में 79 नए मामलों के साथ ही कोविड-19 महामारी से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हजार 872 पहुंच गई है. हालांकि, अब केवल 37 लोगों की स्थिति ही चिंताजनक है.
यरुशलम, मई 29: इजरायल में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के 79 नए मामले सामने आए हैं. 2 मई के बाद से यह सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी. मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने आंकड़े जारी करते हुए कहा, "देश में 79 नए मामलों के साथ ही कोविड-19 महामारी से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हजार 872 पहुंच गई है. हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ हुए 109 नए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हुए लोगों का कुल आंकड़ा भी बढ़कर 14 हजार 679 हो गया है."
इजरायल में तीन नई मौतों के बाद कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 284 हो गया है. वर्तमान में 106 मरीजों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है. यहां पहले 41 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी. हालांकि, अब केवल 37 लोगों की स्थिति ही चिंताजनक है.
यह भी पढ़ें: देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के आए सबसे अधिक 7,466 केस, मरीजों की संख्या हुई 1,65,799- अब तक 4706 मौतें
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिनिस्ट्री के हवाले से कहा, "हमने घातक रेस्पिरेटरी डिजीज (श्वसन रोग) के साथ नए संक्रमणों में असामान्य वृद्धि से निपटने के लिए नए कदमों पर विचार किया है." मिनिस्ट्री ने जनता से अपील कर कहा है कि वह स्थिति को हलके में न लते हुए जारी गाइडलाइंस के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग और स्वच्छता सुनिश्चित करने जैसे नियमों का पालन करें.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

