देश

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में 7 आतंकी ढ़ेर, काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के मियांवाली जिले में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रविवार देर रात माकरवाल इलाके में की गई इस इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के दौरान, मुठभेड़ में CTD ने 7 आतंकियों को मार गिराया.

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में 7 आतंकी ढ़ेर, काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई
Credit -Latestly.Com

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के मियांवाली जिले में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रविवार देर रात माकरवाल इलाके में की गई इस इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के दौरान, मुठभेड़ में CTD ने 7 आतंकियों को मार गिराया, जबकि उनके 8 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए. CTD के अनुसार, यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार गोलीबारी हुई. इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के पास से 6 हैंड ग्रेनेड, 7 एके-47 राइफल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

CTD के एक अधिकारी ने बताया कि सभी मारे गए आतंकियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके अलावा भागे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

ये भी पढें: Israel Hamas War: इज़राइल पर हमास के हमले के एक साल पूरे, जानें 7 अक्टूबर 2023 को क्या हुआ था?

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमारे जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि, कुछ आतंकी मौके से भागने में कामयाब रहे, लेकिन हम उन्हें भी जल्द ही पकड़ने के लिए प्रयासरत हैं." गौरतलब है कि मियांवाली जिला पहले से ही आतंकवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है. CTD की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी वहीं सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).