विदेश

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में यात्री वैन में आग लगने से 7 की मौत

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में शनिवार को एक यात्री वैन में आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में यात्री वैन में आग लगने से 7 की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

इस्लामाबाद, 9 जुलाई: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में शनिवार को एक यात्री वैन में आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पंजाब के सरगोधा जिले के भलवाल शहर में हुई, जब वैन से पेट्रोलियम गैस लीक हो गया और विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. यह भी पढ़े: Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में 24 घंटे दो बड़े सड़क हादसे, 7 की मौत, 23 घायल

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि कम से कम 14 यात्री झुलस गए उन्होंने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि यात्री वैन में लगी आग में कई शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान नहीं की जा सकी पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बचाव कर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है पुलिस ने आग लगने की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).