इंडोनेशिया के पापुआ में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता दर्ज
पूर्वी इंडोनेशिया (Indonesia) के पापुआ में गुरुवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए.
जकार्ता : पूर्वी इंडोनेशिया (Indonesia) के पापुआ में गुरुवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गए. अमेरिकी भूगर्भ एजेंसी ने कहा कि इस दौरान सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक पापुआ प्रांत में अबेपुरा शहर से करीब 250 किलोमीटर पश्चिम में स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 46 मिनट पर भूकंप आया. यह जमीन से 12 किलोमीटर नीचे था.
अबेपुरा में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया लेकिन अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चला. अबेपुरा निवासी अरुल फिरमनस्याह ने एएफपी को बताया, “मैं घर पर तब जागा हुआ था लेकिन मुझे यह महसूस नहीं हुआ और न ही मेरा कोई पड़ोसी बाहर निकला.”
Tags
संबंधित खबरें
Bhiwandi Fire: मुंबई से सटे भिवंडी में कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू (Watch Video)
Kolkata Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता (Watch Video)
Jammu and Kashmir Earthquake: कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, बडगाम रहा केंद्र; तड़के घरों से बाहर निकले लोग
Earthquake in Nicobar Islands: निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता; तड़के सो रहे लोगों में मची अफरातफरी
\