विदेश

कोरोनावायरस : विदेशियों के प्रवेश पर रोके के बाद भी चीन में बाहर से आए 54 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

हाल के हफ्तों में चीन में संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी देखी गई और प्रतिदिन कुछ ही घरेलू मरीज सामने आ रहे हैं.

कोरोनावायरस : विदेशियों के प्रवेश पर रोके के बाद भी चीन में बाहर से आए 54 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Twitter)

बीजिंग: विदेशियों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार को चीन में बाहर से आए 50 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए.

हाल के हफ्तों में चीन में संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी देखी गई और प्रतिदिन कुछ ही घरेलू मरीज सामने आ रहे हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चीन में शुक्रवार को संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए, जिनमें केवल एक ही स्थानीय संक्रमण का मामला था जबकि 54 अन्य विदेशों से आए संक्रमित लोग थे.

बीजिंग बाहर से आने वाले मामलों को नियंत्रित करने में जुटा है. ऐसे अधिकतर वे लोग हैं जोकि चीन के निवासी हैं और विदेशों से वापस लौट रहे हैं. इनमें बड़ी संख्या छात्रों की भी है. बृहस्पतिवार को विदेश से आने वाले मामलों को रोकने के लिए बीजिंग ने विदेशियों के चीन में आने पर रोक लगाने के साथ ही विमान की सेवाओं में भी कटौती की. यह भी पढ़ें:Coronavirus In Maharashtra: डोंबिवली का एक 25 वर्षीय शख्स COVID-19 पॉजिटिव, तुर्की से लौटने के बाद 1000 मेहमानों के बीच शादी समारोह में हुआ था शामिल

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन में वैध वीजा वाले गैर चीनी नागरिक और निवास की अनुमति लेकर रहने वाले लोगों को शुक्रवार मध्यरात्रि से देश में वापस आने पर रोक रहेगी. हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि वायरस प्रकोप को काबू करने के लिए यह अस्थायी उपाय किए गए हैं. साथ ही बताया कि राजनयिकों और विदेशी एयरलाइन के क्रू सदस्यों को अभी भी प्रवेश की अनुमति रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).