विदेश

कोविड-19 : फ्रांस में 531 और मौतें, 21 हजार के पास कुल आंकड़ा

कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए प्रतिबंधों में 11 मई से कुछ छूट देने पर विचार कर रहे फ्रांस में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते 531 और मौतें दर्ज की गईं.

कोविड-19 : फ्रांस में 531 और मौतें, 21 हजार के पास कुल आंकड़ा
कोरोना का प्रकोप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: AFP)

पेरिस: कोरोना वायरस (Covid-19) की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए प्रतिबंधों में 11 मई से कुछ छूट देने पर विचार कर रहे फ्रांस (France) में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते 531 और मौतें दर्ज की गईं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने महामारी पर हेल्थ के डायरेक्टर-जनरल जेरोम सॉलोमन की एक डेली ब्रीफिंग के हवाले से कहा, "अस्पतालों और नसिर्ंग होम के आंकड़ों से पता चला है कि कोविड-19 की वजह से अब तक हुई मौतों की संख्या बढ़कर 20,796 हो गई, जबकि सोमवार को यह संख्या 20,265 थी."

अस्पतालों में भर्ती होने वाले महामारी के नए और गंभीर मामलों में मरीजों की संख्या धीमी गति से बढ़ रही है. हालांकि, इससे इस बात की पुष्टि होती है कि लागू किए गए नेशनल लॉकडाउन का संक्रमण की रोकथाम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों का कुल आंकड़ा देखें तो मंगलवार को यह संख्या 30,106 थी, जबकि एक दिन पहले (सोमवार को) यहां 30,584 लोग उपचाराधीन थे. वहीं रविवार को यह संख्या 30,610 थी. यह भी पढ़ें: कोविड-19: संक्रमण के मामले 20,000 के करीब, मृतक संख्या 600 से अधिक

इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार 13वें दिन भी कमी दिखाई दी, यह आंकड़ा 5,433 रहा. जेरोम सॉलोमन ने जोर देकर कहा, "वायरस का प्रसार उच्च स्तर पर बना हुआ है. हमें पूरी तरह से जुटे रहना है." फ्रांस में महामारी की रोकथाम के मद्देनजर 17 मार्च से लॉकडाउन लागू है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पिछले सप्ताह घोषणा कर कहा था कि 11 मई से लागू किए गए लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटा दिया जाएगा. सरकार आने वाले हफ्तों में डिकॉनफाइनमेंट योजना लेकर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).