पाकिस्तान: करतारपुर कॉरिडोर पर गुरुद्वारा के पास मिला 500 साल पुराना कुआं

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा के निकट 500 साल पुराने एक कुएं का पता चला है

करतारपुर कॉरिडोर (Photo Credits- Wikimedia Commons, Pixabay)

लाहौर: पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा के निकट 500 साल पुराने एक कुएं का पता चला है. माना जाता है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जीवन काल में इसका निर्माण हुआ था. गुरुद्वारा के संरक्षक सरदार गोविंद सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर करतारपुर कॉरिडोर पर गुरुद्वारा डेरा साहिब करतारपुर के प्रांगण की खुदाई के दौरान कुआं का पता चला.

उन्होंने बताया कि 20 फुट का कुआं छोटी लाल ईंट से बना है और माना जाता है कि गुरु नानक देव के जीवनकाल के दौरान इसका निर्माण हुआ था। मरम्मत के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. यह भी पढ़े: भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बातचीत जारी, हजारों श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

सिंह ने कहा, ‘‘कुआं (खू साहिब) सिख श्रद्धालुओं के लिए वरदान होगा जो कि बैशाखी और अन्य अवसरों पर इसका मीठा पानी ले पाएंगे. कुआं के जल में बहुत सारे गुण हैं.’’सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती का यह वर्ष है. उनका जन्मस्थान पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड