अफगानिस्तान: तालिबान व सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में 50 मरे
एक अधिकारी ने बताया, "आतंकवादी जिले के मध्य के पास तक पहुंच गए थे. आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच अजरा के विभिन्न हिस्सों में भयंकर मुठभेड़ हुई."
काबुल. अफगानिस्तान के लोगर प्रांत में तालिबान के साथ संघर्ष में सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों सहित पचास लोग मारे गए.समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने अजरा जिले और आसपास के क्षेत्रों पर हमला किया जिसके बाद सोमवार देर रात संघर्ष शुरू हुआ.
एक अधिकारी ने बताया, "आतंकवादी जिले के मध्य के पास तक पहुंच गए थे. आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच अजरा के विभिन्न हिस्सों में भयंकर मुठभेड़ हुई."
इस मुठभेड़ में कई आतंकवादी मारे गए व घायल हुए लेकिन उनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).