4 सितंबर आज का इतिहास: 73 साल पहले डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें पहली बार आईं थी सामने, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

यह तो हम आप सभी जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा. समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस के बाद 4 सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं.

टाइटेनिक जहाज (Photo Credits: Wikipedia)

4 सितंबर आज का इतिहास: यह तो हम आप सभी जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक (Titanic) इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा.

दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था. समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस के बाद 4 सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं.

यह भी पढ़ें : 20 जून आज का इतिहास : आज ही के दिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की हुई थी ओपिंगिंग, जानें और खास बातें

इतिहास की शांतिकाल की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इतिहास के पन्नों में 4 सितंबर की तारीख पर दर्ज देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर.

1781 : स्पेन के निवासियों ने लॉस एंजिल्स की स्थापना की.

1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म.

1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की.

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया.

1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन.

1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत.

1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं.

1999 : ईस्ट तिमोर में सम्पन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया.

2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गये.

2008 : केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी.

2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड