America: अमेरिका में 150 दिन में 30 करोड़ टीके लगाए गए- बाइडन

बाइडन ने इसका श्रेय वैज्ञानिकों, कंपनियों, अमेरिकी लोगों और उनकी सरकार के प्रयासों को दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि 65 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम एक खुराक लग गई है, जिससे उम्मीद है कि इस बार गर्मियों में हालात अपेक्षाकृत सामान्य रहेंगे, कारोबार फिर से खुलेंगे और नियोक्ता भर्तियां करेंगे.

जो बिडेन (Photo Credits: Getty)

बाइडन ने इसका श्रेय वैज्ञानिकों, कंपनियों, अमेरिकी लोगों और उनकी सरकार के प्रयासों को दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि 65 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम एक खुराक लग गई है, जिससे उम्मीद है कि इस बार गर्मियों में हालात अपेक्षाकृत सामान्य रहेंगे, कारोबार फिर से खुलेंगे और नियोक्ता भर्तियां करेंगे. राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पिछले साल की तुलना में अगली गर्मियों में स्थिति अलग होगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि इस बार गर्मियां खुशियां लेकर आएं.’’

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि अमेरिका में एक जून तक 30 करोड़ 50 लाख खुराक दी गई थीं. लगभग 14 करोड़ 16 लाख लोगों या अमेरिका की 42.6 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. अमेरिका में करीब दो सप्ताह पहले करीब 20 लाख लोगों को प्रतिदिन टीके लग रहे थे, लेकिन इस गति में अब कमी आई है, जिसके कारण 70 प्रतिशत आबादी का चार जुलाई तक कम से कम आंशिक टीकाकरण कर दिए जाने का बाइडन का लक्ष्य संकट में नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें : America: भारत के हजारों छात्रों ने जुलाई, अगस्त में वीजा ‘अप्वाइंटमेंट’ लिया है- अमेरिकी दूतावास

बाइडन प्रशासन का कहना है कि 70 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य भले ही पूरा न पाए, लेकिन इसका अमेरिका के समग्र रूप से पटरी पर लौटने पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\