अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार के 3 सदस्यों की स्विमिंग पूल में हुई मौत, जांच जारी
भारतीय मूल के परिवार के तीन सदस्यों की न्यू जर्सी स्थित उनके घर के एक स्विमिंग पूल में डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली है. मृतकों के पड़ोसी विशाल मकिन ने चैनल को बताया कि परिवार कुछ सप्ताह पहले ही घर में रहने आया था और उसे बताया था कि वे अपने का पूल इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित हैं.
न्यूयॉर्क, 24 जून : भारतीय मूल के परिवार के तीन सदस्यों की न्यू जर्सी स्थित उनके घर के एक स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली है. अधिकारियों ने मंगलवार को शवों की पहचान भरत पटेल(62), उनकी बहू निशा पटेल(33) और बहू की 8 वर्षीय बेटी के रूप में की, जिसके नाम का खुलासा नहीं किया गया था.
यह घटना सोमवार शाम की ईस्ट ब्रंसविक की है. पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट फ्रैंक सटर के बयान का हवाला देते हुए न्यूज 12 टीवी ने बताया कि उनके पड़ोसी ने किसी के गिरने की जानकारी फोन कर दी थी. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पाया कि यह डूबने की दुर्घटना थी.
यह भी पढ़ें: मुंबई: PUBG खेलने में तल्लीन युवक की तालाब में डूबने से मौत, घटनास्थल पर पहुंची मां ने भी लगाई छलांग
मृतकों के पड़ोसी विशाल मकिन ने चैनल को बताया कि परिवार कुछ सप्ताह पहले ही घर में रहने आया था और उसे बताया था कि वे अपने का पूल इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

