अफगानिस्तान में दो बम ब्लास्ट में 3 की मौत, 13 घायल

अफगानिस्तान में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में तीन लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी. राजधानी शहर काबुल में बुधवार सुबह हुए एक आइईडी ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

काबुल, 27 जनवरी: अफगानिस्तान (Afghanistan) में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में तीन लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी. राजधानी शहर काबुल में बुधवार सुबह हुए एक आइईडी ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. काबुल के पुलिस प्रवक्ता फरदौस फरामाज ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आइईडी रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया. काबुल पुलिस की एक आपराधिक जांच विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है.

उधर दक्षिण अफगानिस्तान में स्थित उरुजगन प्रांत में, इसी तरह की एक घटना में मंगलवार रात को दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: इजराइल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने से क्षेत्रीय सहयोग को मिल सकता है बढ़ावा: भारत

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर शिर्ज़ाद ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी तिरिन कोट के पुलिस जिला 1 में हुए विस्फोट में पुलिस पिकअप वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया. घायलों को इलाज के लिए तिरिन कोट में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स में कब और कहां खेला जाएगा क्रिकेट? जानें वेन्यू, टीमें, फॉर्मेट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी अहम जानकारी

IND vs AFG T20 Series 2026 Live Streaming: स्टार स्पोर्ट्स या सोनी? किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने रखा 344 रनों का टारगेट, इब्राहीम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड