Pakistan: क्वेटा आत्मघाती विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 20 घायल- 5 से 6 किलो विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी बचाव दल ने दी है. यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई जब हमलावर ने विस्फोटक से लदी मोटरसाइकिल को शहर के बाहरी इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स (Frontier Corps) (एफसी) के काफिले के एक वाहन में टक्कर मार दी.

जवान/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद, 5 सितम्बर: पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा शहर (Quetta City) में रविवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी बचाव दल ने दी है. Afghanistan Crisis: काबुल में महिलाओं के अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ हिंसक, तालिबान के विशेष बलों ने दागे आंसू गैस के गोले

एधी फाउंडेशन के बचाव विभाग में प्रबंधक संचालन क्वेटा मोहम्मद जीशान ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई जब हमलावर ने विस्फोटक से लदी मोटरसाइकिल को शहर के बाहरी इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स (Frontier Corps) (एफसी) के काफिले के एक वाहन में टक्कर मार दी. शहर के पुलिस सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि एफसी के काफिले को शहर में हजारा समुदाय के अल्पसंख्यक जातीय समूह को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सौंपा गया था और जब यह हमला हुआ तो यह अपनी नियमित गश्त पर था.

बचाव अधिकारी ने कहा कि एफसी कर्मियों और राहगीरों सहित घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जांच के बाद बम निरोधक दस्ते ने बताया कि हमले में करीब 5 से 6 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. अभी तक किसी भी समूह ने हमले का दावा नहीं किया है. आगे की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड